रामकृष्ण अद्दैत आश्रम लक्सा पर श्री श्री दुर्गा पूजा के अष्टमी तिथि को कुंवारी पूजा बंग पद्धति से विधि- विधान के साथ पूजन पाठ व आरती किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अध्यक्ष स्वामी विश्ववास्तमानद जी ने बताया कि हम कुंवारी कन्या के शरीर में मां दुर्गा का आवाहन कर दुर्गा स्वरूप में कन्या का पूजन पाठ व आरती कर पूजा करते हैं।