प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राष्ट्रव्यापी रोजगार मेला का शुभारंभ किया। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) के सिनेमा क्लब में भी एक रोजगार मेला लगा। रेलवे, संस्कृति, वित्त, पोस्ट ऑफिस और गृह मंत्रालय सहित पांच विभागों से 141 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। भारत सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्रालय की राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।