फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर के विंध्य क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बरतर तिराहा पर बनाया जाएगा मुख्य प्रवेश द्वार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरतर तिराहा पर विंध्य कारिडोर प्रोजेक्ट के अंतर्गत भव्य मुख्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण अभियान शुरु किया गया। सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व शिव प्रताप शुक्ला व पर्यटन विभाग अधिकारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों बरतर तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने खोले गए दुकान दारों को दुकान खाली करने को कहा। जिला प्रशासन व दुकानदारों ने कहा कि दुकान खाली करने का समय बढ़ाया जाए। लेकिन जिला प्रशासन ने एक भी न सुनी और क्रय की गई दो संपति पर जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्तीकरण किया। साथ ही अधिग्रहण किए गए छह दुकानों में सरकारी ताला लगाकर सील कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने पत्रकारों से बताया कि क्रय किए गए दो संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया गया है व अधिग्रहित हुए 6 संपत्तियों को सील किया गया। साथ ही अन्य संपत्तियों को खाली करा कर ध्वस्तीकरण किया जाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास के इलाके के लोगों की भीड़ जुटी रही। एसडीएम भरत लाल सरोज,अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह,सीओ सिटी विवेक जावला,थाना प्रभारी अमित कुमार पूर्व थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय, पूर्व थाना प्रभारी दया शंकर ओझा पूर्व थाना प्रभारी शैलेश राय तथा पीएससी बल के साथ नगर पालिका प्रशासन व लेखपाल मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें