महाकुंभ के बाद गंगातट से गंदगियों को समेटने का कार्य बदस्तूर जारी है।शनिवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच वाराणसी महानगर इकाई की ओर से राजघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने नगर निगम के साथ मिलकर राजघाट पर फैले तमाम गंदगियों को साफ किया।श्रमदान कर गंगा की तलहटी में सड़ रहें कपड़े प्लास्टिक आदि प्रदूषण कारक वस्तुओं को बाहर निकाला। नगर निगम और नमामि गंगे के संयुक्त प्रयास से कुछ ही देर में गंगातट से काफी मात्रा में गंदगी एकत्रित कर निस्तारण हेतु भेजा गया। शिवम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ पर लिखे गए लेख में नदियों की स्वच्छता बनाएं रखने पर विशेष बल दिया है।साथ ही त्रिवेणी संगम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी विभागों सहित आमजन से स्वच्छता के लिए आह्वान किया है।इसी को ध्यान में रखते हुए काशी के गंगा तट पर यह अभियान चलाया जा रहा है।