पूर्वांचल के वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही समेत 10 जिलों के 96000 से ज्यादा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के नियोक्ता, कर्मचारी, उद्योग प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। समारोह के दौरान नए कर्मचारियों को औपचारिक नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शोभित सिंघल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान केंद्र में होना है।