फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में 47 लाख नकदी पकड़ी गई, हवाला का पैसा होने का शक, जांच में जुटी पुलिस

कैंट जीआरपी ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या आठ से एक यात्री के कब्जे से 47 लाख की नकदी पकड़ी। झोले में नकदी रखकर यात्री हावड़ा जाने के लिए दून एक्सप्रेस के इंतजार में था। बरामद नकदी के संबंध में यात्री किसी तरह का कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। 500-500 की गड्डी को जब्त कर इनकम टैक्स और एटीएस की टीम यात्री से पूछताछ कर रही है। यात्री ने जीआरपी को बताया कि वह ड्राईफ्रूट्स की खरीदारी के लिए कोलकाता जा रहा था। हालांकि जीआरपी को आशंका है कि यह नकदी हवाला की है। जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि यात्री की पहचान चौक गोला गली निवासी शिवकुमार वर्मा के रूप में हुई है। छठ पूजा की वापसी भीड़ को लेकर कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह की टीम संदिग्ध वस्तुओं की तलाश ले रही थी। इस बीच प्लेटफार्म संख्या आठ के एफओबी के नीचे एक यात्री झोला लेकर तेजी से प्लेटफार्म की ओर भागता हुआ दिखा। पुलिस की टीम ने उसे रोका तो वह उल्टे कदम भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और झोला समेत जीआरपी थाने लाए। झोले की तलाशी ली तो भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। कैंट जीआरपी हेमंत सिंह ने बताया कि अब तक की छानबीन में सामने आया कि यह पैसा सराफा और हवाला का है। यात्री शिवकुमार सिर्फ एक कैरियर के रूप में इस्तेमाल हुआ है। एटीएस और इनकम टैक्स की टीम यात्री से पूछताछ कर रही है। चौक क्षेत्र के व्यापारियों के नकदी होने की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें