फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 42 वां दीक्षांत समारोह 26 को, निंबार्क वेदांत से पीजी करने वाली टुंपा राय को मिलेगा 7 गोल्ड मेडल

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 42वां दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को आयोजित होगा। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। बताया गया कि दीक्षांत में 13733 छात्र और छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। सबसे ज्यादा शास्त्री में 8305 और आचार्य में 4473 छात्र छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। पीएचडी की कुल 46 उपाधियां दी जाएंगी। कुल 31 छात्र और छात्राओं को 56 मेडल दिए जाएंगे। इसके साथ ही ये भी बाताया कि इस बार सबसे ज्यादा 7 गोल्ड मेडल निंबार्क वेदांत विषय से आचार्य में टॉप करने वाली टुंपा राय को मिलेगा। दूसरे स्थान पर शुक्ल यजुर्वेद के छात्र प्रज्ज्वल को 5 गोल्ड मेडल, हर्ष पांडेय की नव्य व्याकरण से आचार्य करने पर 5 गोल्ड मेडल, साहित्य में सृष्टि दुबे को चार गोल्ड मेडल और धर्मशास्त्र की पढ़ाई करने वाले मनिंद्र भगवंत कुलकर्णी को तीन गोल्ड मेडल मिलेंगे। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद और राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्र बुद्धे और अध्यक्ष राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें