आईआईटी बीएचयू के संस्थान दिवस पर तकनीकी नवाचारों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। स्टॉल पर 3डी प्रिंटिंग तकनीक से टॉय जेट तैयार करने वाली डिवाइस का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैज्ञानिकों और किसानों को संबोधित करते हुए नवाचार, अनुसंधान और कृषि में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।