बीएचयू में छात्राओं के साथ हुए छेड़छाड़ और प्रदर्शन के वक्त पुलिस के लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम गुरूवार को बीएचयू पहुंची। इस दौरे में महिला आयोग की टीम ने छात्राओं और प्रोफेसरों से मुलाकात की। लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है कि इसी बीच यूनीवर्सिटी कैंपस में एक और छेड़खानी का मामला सामने आ गया।