वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी के पीएम मोदी को लेकर दिए गए ‘चौकीदार’ वाले भाषण पर पलटवार किया है। बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को मेवाड़ के डुंगरपुर में सागवाड़ा पहुंचे थे जहां एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, ‘गली-गली में शोर है, देश का चौकीदार चोर है’। वहीं अब नकवी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस तरह के नारे लोग कभी उनके परिवार को याद करते हुए लगाते थे यही वजह है कि वो इस तरह के नारे लगा रहे हैं।