वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में महिला की दो बेटियाँ बाल-बाल बच गई। बाजार में मौजूद लोगों ने बताया कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ एक ही स्कूटर पर बैठ कर जा रही थी। स्कूटर अनियंत्रित हुई और महिला सड़क पर गिर पड़ी। उसी वक्त एक ट्रक गुजरा जिसके नीचे आने से महिला की मौत हो गई।