विपक्ष ने वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव के रोड-शो के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 28 मई को संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। पीएल पूनिया समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने बनारस में डेरा डाल दिया है। विपक्ष की कोशिश है कि बनारस में प्रधानमंत्री को घेरा जाए।