लोकसभा चुनाव को लेकर सुर्खियों में छाई उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी के अलावा किसी भी दल ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। अमेठी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी के सामने चुनावी अखाड़े में कांग्रेस-सपा गठबंधन से कौन लड़ेगा, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है।