फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: चुनाव प्रचार में नजर क्यों नहीं आ रहे हैं वरुण गांधी?

Sat, 11 May 2024 06:28 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

आखिर कहां हैं बीजेपी सांसद वरुण गांधी? पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद चुनाव में नज़र क्यों नहीं आ रहे हैं वरुण गांधी? दस साल बाद चुनाव से दूर क्यों हैं वरुण गांधी? क्या मां मेनका गांधी के लिए भी चुनाव प्रचार नहीं करेंगे वरुण गांधी?... दरअसल, यह सभी इसलिए उठ रहे है, क्योंकि पीलीभीत सीट से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी बिल्कुल गायब से हो गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया से भी दूरी बना रखी हैं और किसी भी चुनाव प्रचार में भी नजर नहीं आ रहे हैं। इससे पहले वह पीलीभीत में पीएम मोदी और सीएम योगी की चुनावी सभाओं में भी नजर नहीं आए थे। इतना ही नहीं, वह अपनी मां के साथ भी चुनावी प्रचार में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें