सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर सियासी उथल पुथल मचा हुआ हैं। इस सीट पर अभी तक कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हैं। इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि, इस बार रायबरेली सीट पर कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं तो वहीं भाजपा वरुण गांधी को चुनाव लड़ाना चाहती थी। लेकिन, अब ऐसी ख़बर सामने आ रही हैं, पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए इस सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया हैं। ख़बरों के मुताबिक, वरुण गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी के ऑफर को ठुकरा दिया है।