लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के सांसदों के पाला बदलने की शुरुआत होने लगी है। गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी के समाजवादी पार्टी का दामन थामने के बाद बाकी सांसदों की बेचैनी भी बढ़ रही है, हालांकि वह टिकट की गारंटी पर ही बसपा का साथ छोड़ने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस लिस्ट में पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक के सांसद शामिल हैं। फिलहाल तीन सांसदों का अन्य दलों में जाना तय माना जा रहा है तो बाकियों को भी लुभाने के लिए राजनीतिक दलों में होड़ मची है।