फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 :चाचा भतीजा पर सट्टा बाजार में चर्चा गर्म, शिवपाल और अखिलेश पर लोग लगा रहे हैं शर्त

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Fri, 18 Feb 2022 06:30 PM IST

यूपी विधानसभा चुनाव और समाजवादी पार्टी भाजपा  का प्रदर्शन योगी अखिलेश  इन पर तो आपने लोगों को शर्त लगाते सुना होगा पर क्या आपको पता यूपी चुनाव में चाचा भतीजा पर सट्टा लग रहा है और लोग इस बात पर भी शर्त लगा रहे हैं कि चाचा शिवपाल और भतीजा अखिलेश में से किसकी जीत होगी और कौन ज्यादा वोट बटोरेगा।    मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश चुनावी मैदान में हैं तो वहीं जसवंतनगर से प्रसपा के शिवपाल यादव साइकिल के ही चिन्ह पर लड़ रहे हैं। जहां अखिलेश का ये पहला विधानसभा चुनाव है वहीं शिवपाल 7वीं बार विधानसभा के चुनावी मैदान में हैं। दोनों के समर्थकों का जोश अपने चरम पर है लेकिन किसको ज्यादा वोट मिलेगा उस पर जोरदार शर्तों का दौर जारी है।    चाचा और भतीजे में से कौन खींचेगा बड़ी लकीर इस पर लोग शर्त लगा रहा है। मुलायम अपने  गढ़ में अपने बेटे अखिलेश के लिए प्रचार करने पहुंचे वहीं शिवपाल यादव भी लगातार ये कहते रहें हैं कि मैं चाहता हूं कि अखिलेश ज्यादा वोटों से जीते ।   पिछले कई समय से चाचा भतीजे की रार के बाद जब दोनों साथ हैं तो अब लोग सट्टा लगाकर इनके जीतने और ज्यादा सीटें जीतने पर दांव लगा रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि दोनों ही राजनीति के मंझे हैं पर देखना ये हैं कि 7 बार विधानसभा चुनाव के युद्ध में शामिल होने शिवपाल यादव कितने सीटें निकाल पाते हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव में शामिल होने वाले अखिलेश यादव परंपरागत गढ़ कितनी सीटें बचा पाते

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें