फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 12 लाख के गांजा समेत युवक गिरफ्तार, छह जिलों में करता था आपूर्ति

गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने रविवार को गंगापुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। उसके पास से 25 किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उड़ासी से गांजा लाकर उन्नाव समेत छह जिलों में आपूर्ति करता था। एसपी उन्नाव दीपक भूकर ने गंगाघाट कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गंगापुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मिश्रा कालोनी निवासी रवि पांडेय पुत्र महेश पांडे को गांजा बेचने जाते समय पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर मिश्रा कालोनी स्थित उसके घर पर छापा मारकर पुलिस ने 25 किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी बाजारू कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें