फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेल गंगापुल की अप रेल लाइन की मरम्मत होगी, डाउन ट्रैक से निकलेंगी दोनों छोर की ट्रेनें

डीआरएम लखनऊ मंडल एसएम शर्मा ने मंगलवार की शाम अंग्रेजों के जमाने में बने रेल गंगापुल का निरीक्षण किया। वह गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से पुश ट्रॉली से गंगापुल तक गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही करीब 40 दिन का मेगा ब्लाॅक लिया जाएगा। इस बीच अप रेल लाइन का मरम्मतीकरण कार्य होगा। नए स्लीपर व ट्रफ डाले जाएंगे। कहा कि अभी भी पुल करीब 34 साल तक मजबूत रहेगा, जिस पर से ट्रेनें गुजरती रहेंगी। डीआरएम विशेष कोच से शाम चार बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से वह पुश ट्रॉली से रेल गंगापुल के कानपुर छोर की ओर गए। उन्होंने बीच-बीच में रुककर रेल पथ और ट्रफ का निरीक्षण किया। कानपुर छोर से वापस रेलवे स्टेशन पहुंचे। पत्रकारों से हुई बातचीत में डीआरएम ने बताया कि अप रेल लाइन के स्लीपर और ट्रफ बदले जाने हैं। इसके लिए जल्द ही मरम्मतीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। रेलवे कम से कम 40 दिन का मेगा ब्लाॅक लेगा। इस दौरान पुल के डाउन रेल पथ से ही अप की ट्रेनों को भी क्रमवार निकाला जाएगा। बताया कि मरम्मतीकरण कार्य 12-12 घंटे के दो चरणों में होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें