फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: जूना अखाड़ा के स्वामी ने पांच गाड़ियों में पकड़े 31 मवेशी, घंटों हंगामा

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास से जाते समय गुजरात के जूना अखाड़े के स्वामी ने पांच गाड़ियों में मवेशी लदे देख अपना वाहन रुकवाया। चालकों से मवेशियों की जानकारी मांगी तो देने से मना कर दिया। इस पर बवाल शुरू हो गया। स्वामी के साथ रहे बृजवासी गौ रक्षक सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी गाड़ियां ललऊखेड़ा चौकी में खड़ी कराई हैं। गुजरात के नंबर एक जूना अखाड़ा के स्वामी 1008 स्वामी चंद्रानंदन गिरी बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सेवकों के साथ लखनऊ की ओर कार से जा रहे थे। सदर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास के पास उन्हें लाइन से अलग-अलग जिलों की पांच गाड़ियां खड़ी मिलीं। उसमें मवेशी लदे थे। स्वामी ने साथ रहे बृजवासी गौ रक्षा सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाघाट कोतवाली के कनिकामऊ गांव निवासी दुर्गेश पांडेय को भेजकर चालकों को बुलाने के कहा। इस पर चालक अभद्रता करने लगे तो मामला और बढ़ गया। पता चला कि ये मवेशी आगरा से स्लाटर हाउस भेजे जा रहे हैं। पुलिस के आने पर मवेशियों की गिनती कराई गई तो एक में दो, दूसरे वाहन में तीन, तीसरे में सात, चौथे में दो और पांचवें वाहन में 17 मवेशी मिले। ये भैंस और पड़वा थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहनों को ललऊखेड़ा चौकी में खड़ा कराया है। बृजवासी गौ रक्षक सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें