फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शुक्लागंज में टेस्टिंग के दौरान भूमिगत पाइप लाइन फटी, जलभराव

पश्चिमी गंगाघाट के मनसुखखेड़ा में शनिवार को अमृत पेयजल योजना से डाली जा रही भूमिगत पाइप लाइन टेस्टिंग के दौरान तीन जगह फट गई। इससे क्षेत्र में जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। जल निगम की ओर से नगर में अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत भूमिगत पाइप लाइन डालने का काम कराया जा रहा है। कुछ जगह पाइप लाइन डाली जा चुकी है और उनकी टेस्टिंग का काम हो रहा है। शनिवार को मनसुखखेड़ा मोहल्ला में टेस्टिंग के दौरान तीन जगह से पाइप लाइन फट गई। हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। मुख्य मार्ग व गलियों में जलभराव होने से आवागमन बाधित हो गया। कुछ घरों में भी पानी घुस गया। लोगों का आरोप है कि मानक विहीन काम होने से यह समस्या हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें