उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजय खेड़ा गांव में घर पर अकेली बच्चों के साथ रह रही महिला की उसके ही देवर ने सोमवार रात गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घर से 50 मीटर दूर खेत ले जाकर गया। शव को पुआल से जलाने का प्रयास किया, इससे शव झुलस गया। मृतका के दोनों बच्चों के देख लेने पर वह चीखे, तो पड़ोसियों ने आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की, तो कोड़वाखेड़ा मोड़ के पास पुलिस और आरोपी में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया।