उन्नाव जिले में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए देश और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई। एसपी ने गृह मंत्रालय और पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र और प्रशंसनीय सेवा चिन्ह संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रदान किए।