शोषण और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल होने से परेशान युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। आरोप है कि एक युवक ने डेढ़ साल पहले युवती से दुष्कर्म किया था और वीडियो बना लिया था। आरोपी ने वीडियो अपने साथी को भेज दिया था। मृतका की मां ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिछड़ी जाति की 20 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही अनुसूचित जाति के राकेश पासवान ने डेढ़ साल पहले दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद उसने युवती की अश्लील फोटो ले लीं और वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का शोषण करता रहा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो बीघापुर कोतवाली के बाबूखेड़ा में रहने वाले अपने साथ आशीष लोध को भेज दिया।