फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस ने छह अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 1.12 क्विंटल गांजा बरामद

अचलगंज पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ मिलकर अंतरराज्यीय छह गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.12 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। गांजे को शुक्रवार रात उड़ीसा और बिहार से लाया गया था। शनिवार को उसकी आपूर्ति करने की योजना थी। खुलासा करते हुए एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अचलगंज के गांव शिवपुर कुर्मियाना निवासी अभिषेक तिवारी काफी समय से गांजा तस्करी में लिप्त था। वह गिरोह बनाकर उड़ीसा और बिहार से भारी मात्रा में गांजा मंगवाता था और उन्नाव के अलावा कानपुर, रायबरेली, फतेहपुर सहित अन्य जिलों में बिक्री करता था। जानकारी होने पर एसओजी और थाना पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें