उन्नाव जिले के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में स्थित एक प्रिंटिंग रोल व बिस्किट एजेंसी के गोदाम में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एजेंसी मालिक का कहना है कि नगदी और माल समेत करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है।