पेड़ से लकड़ी तोड़ने के दौरान गिरकर घायल होने वाले मंतोष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मालूम हो कि शनिवार को घायल होने के बाद एक घंटे तक मंतोष को एंबुलेंस नहीं मिली थी। परिजन हाथ ठेलिया से सिविल लाइंस स्थित एक निजी क्लीनिक लेकर गए थे। शहर के शिवनगर निवासी मंतोष (30) मजदूरी करता था। शनिवार सुबह दस बजे वह मोहल्ला पीतांबर नगर में नार्मल स्कूल के पास नीम के पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी तोड़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने घर पहुंचाया था। यहां पत्नी पूनम ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए यूरी 112 नंबर डायल किया। कई बार फोन करने के बाद बात हो पाई लेकिन एक घंटे इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई।