फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएम बोले- ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलने की सूचना यात्रियों को पहले से दें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम, एसपी ने उन्नाव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीएम ने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी ट्रेन का प्लेटफार्म बदलें तो यात्रियों को पहले से सूचना दें। भीड़ को ट्रेन के पर्याप्त समय रुकने की जानकारी दें, ताकि अफरा-तफरी न हो। डीएम गौरांग राठी, एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ सिटी सोनम सिंह फोर्स के साथ उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। मौजूद जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों से आने-जाने वाली ट्रेनों में भीड़ की जानकारी ली। स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। बीघापुर रेलवे स्टेशन का एसडीएम और कोतवाल राजपाल ने निरीक्षण किया। महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों की स्टेशन अधीक्षक सलीम अहमद से जानकारी ली। निर्देश दिए कि आने वाली ट्रेनों का प्लेटफार्म परिवर्तन की सूचना पूर्व में दें दें। महाकुंभ स्नान के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें