यूपी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। लेकिन, मुलायम सिंह यादव के निधन से पार्टी को बड़ा धक्का लगा है। मुलायम सिंह यादव के जाने के बाद गम में डूबे सैफई वासियों और सपा-प्रसपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेताजी के जाने के बाद जरूरत है कि चाचा-भतीजे एक साथ मिलकर फिर से आगे बढ़े और नेताजी के सपनों को पूरा करने का काम करें। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में एक बार फिर उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। राज्य के लखीमपुर स्थित गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर बीजेपी ने अमन गिरी को अपना उम्मीदवार बनाया ह, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक विनय तिवारी पर दांव लगाया है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या पूर्व की तरह इस उपचुनाव से भी अखिलेश यादव दूर रहेंगे। चर्चा है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस उपचुनाव से भी दूर रहेंगे।