फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी में प्राथमिक शिक्षकों का टीईटी के खिलाफ प्रदर्शन, हजारों शिक्षकों ने किया विरोध मार्च, पीएम को भेजा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के आह्वान पर मंगलवार को सुल्तानपुर में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन हुआ। शिक्षकों ने तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने 'शिक्षक संघर्ष शिक्षक एकता जिंदाबाद' और 'काला कानून वापस लो' के नारे लगाए। अपर एसडीएम ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्वीकार किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ अध्यक्ष और मांडलिक मंत्री अयोध्या के दिलीप कुमार पाण्डेय ने किया। शिक्षक संगठन ने केंद्र और राज्य सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा ने प्रधानमंत्री से शिक्षक समुदाय की पीड़ा को समझने का आग्रह किया। जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता केंद्र सरकार की देन है। जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह ने सरकार से उच्चतम न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के आदेश के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को न्याय मिल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें