इस्राइल व ईरान युद्ध पर प्रदेश के पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि विदेश दौरे पर जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाते हैं तो कहते हैं कि हम बुद्ध की धरती से आए हैं। ईरान ने अपील की है। हमारे प्रधानमंत्री सक्षम हैं और ईरान व इस्रराइल में युद्ध विराम कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मथुरा में हुई फरसा बाबा की मौत को दुर्घटना बताया। कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने सपा व कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। इसके पहले पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रदेश के नौ निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर लगे स्टॉल व प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं को सराहा। लाभार्थियों को योजनाओं का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया।