फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sultanpur: डग्गामार वाहनों से चालकों के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

सुल्तानपुर शहर के आसपास संचालित अवैध स्टैंडों से चलने वाले डग्गामार वाहनों से परिवहन निगम को होने वाले नुकसान से नाराज रोडवेज कर्मियों व अनुबंधित बस चालकों ने बृहस्पतिवार को बस स्टेशन पर गेट मीटिंग की। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन व यातायात पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि डग्गामार वाहन चालक पूरी तरह से निरंकुश हो गए हैं। डीएन त्रिपाठी ने कहा कि एआरटीओ व यातायात पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है। इसका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान एआरएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में केके मिश्र, अमित राय, अखंड प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मी व अनुबंधित बसों के मालिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें