फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sultanpur: भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदी बहन, दोनों की डूबकर मौत

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बबरही गांव में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत से कोहराम मचा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, बबरही गांव निवासी रामहित यादव कोलकाता में गाड़ी चालक हैं। उनके घर से 50 मीटर दूर पर एक तालाब है। बताया जा रहा है कि तालाब को गांव के ही रामबहादुर यादव ने मछली पालन के लिए ले रखा है। बृहस्पतिवार को तालाब में रामहित की भैंस डूबने लगी और भैंस को बचाने के चक्कर में उनका 12 वर्षीय पुत्र आदर्श यादव तालाब में कूद गया लेकिन तैराकी न आने के कारण वो डूबने लगा। दूर से भाई को डूबता देख बहन विनीता यादव (15) भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई। दोनों को डूबता देख गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वो भी विफल हो गया और दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां नीलम यादव, भाई अजीत यादव (27), अनुपम (19) और पूजा (17) रो-रोकर बेसुध हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम के साथ एसओ विजय सिंह, एसडीएम जयसिंहपुर, शिव प्रसाद, लेखपाल लाल बहादुर श्रीवास्तव भी पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार को ढांढस बंधाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें