वाराणसी से लखनऊ जाते समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज शनिवार को लंभुआ कस्बे में पहुंचे। हनुमान मंदिर में पूजन के बाद उन्होंने कहा कि आम जनता की आवाज जनप्रतिनिधि सदन में नहीं उठा रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि किसी काबिल नहीं है, जो आपकी भावना को सदन में नहीं उठा सकते हैं। स्वयं मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि हमारे समाज मे कुछ कालनेमि आ गए हैं। वही बात तो हम भी कह रहे हैं कि हिंदू धर्म के नाम पर हमें क्या दिया जा रहा है। इससे तो अच्छा वह लोग थे, जो खुद को हिंदू नहीं कहते थे। आज हमारे साथ ऐसे लोग मौजूद हैं, जो गायों के साथ दुलराते हुए फोटो खिंचाते है, लेकिन वास्तव में वे गोमांस की बिक्री को बढ़ावा दे रहे हैं।