अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के विकास का कार्य करवाया जा रहा है। स्टेशन परिसर के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार के लिए 15 रेलवे कर्मचारियों के आवास को खाली करवा दिया गया है। इन आवासों को जल्द ही तोड़ा जाएगा। आवास खाली कराने के बाद रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित कॉलोनी में शिफ्ट किया गया है। जल्द ही पूर्वी छोर पर स्थित रेलवे कॉलोनी के आवासों को तोड़ा जाएगा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास कार्य करवाया जा रहा है।