फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर: राशन की घटतौली पर भड़के ग्रामीण, डीएम से की शिकायत

सुल्तानपुर। शिवगढ़ के गोथुआ जागीपुर के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उनके गांव की सरकारी राशन की दुुकान पर तीन लोग राशन बांटते हैं। अक्तूबर माह में एक परिवार के छह यूनिट पर 30 किग्रा राशन मिलना चाहिए, जबकि कोटेदार 25 किग्रा ही राशन देता है। पांच किग्रा राशन की घटतौली की जा रही है। ग्राम पंचायत में 10 अक्तूबर से राशन वितरण का कार्य शुरू हुआ था। 15 अक्तूबर को ग्रामीण राशन लेने के लिए सरकारी राशन की दुकान पर पहुंचे, जहां कोटेदार ने घटतौली करके राशन दिया, मना करने पर कार्डधारकों से आरोपी कोटेदार ने दुर्व्यवहार किया। प्रकरण की शिकायत डीएसओ से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं होने से परेशान ग्रामीणों को डीएम से शिकायत करने के लिए विवश होना पड़ा। शिकायत करने वालों में माधुरी देवी, इंद्रावती, अनीता, कामना देवी, कुसुम, विमला देवी गंगा प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें