फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में विशेष अनुष्ठान के तहत शिवयोगी की चक्रवर्ती परिक्रमा शुरू

शिव योगी महाकाल आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने बृहस्पतिवार को विशेष अनुष्ठान के तहत चक्रवर्ती परिक्रमा शुरू की। सीताकुंड धाम स्थित महाकाल आश्रम से आरंभ हुई परिक्रमा से पहले पूरे मार्ग की साफ-सफाई कराई गई और जल छिड़काव कराया गया। इसके बाद मौनी महाराज लेटकर परिक्रमा करते हुए निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़े। परिक्रमा यात्रा दीवानी चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, पंचमुखी चौराहा, शाहगंज चौराहा, चौक और ठठेरी बाजार से होकर रामलीला मैदान स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने मौनी महाराज का आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मार्ग में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। आयोजन से जुड़े श्रद्धालु व्यवस्था और सुरक्षा में जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें