फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जेल भरो आंदोलन, 200 से अधिक किसान गिरफ्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत तिकोनिया पार्क में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसान तिकोनिया पार्क से निकल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 9 दिसंबर 2021 के किसान आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से किए गए लिखित आश्वासनों को लागू करने की मांग की। इनमें किसानों की संपूर्ण ऋण माफी, बिजली के निजीकरण पर रोक, आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने और फसलों पर C2+50 प्रतिशत के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग प्रमुख रही। प्रशासन के अनुसार प्रदर्शन के दौरान 200 से अधिक किसानों को गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को मुचलके पर तिकोनिया पार्क से रिहा कर दिया गया। इस दौरान प्रदर्शन में कैलाश नाथ तिवारी, राधेश्याम वर्मा, मोहम्मद सैफ अली, रामकृपाल सिंह, बाबूराम यादव और विशाल मौर्य समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें