फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर में नवविवाहिता की मौत, देवर पर हत्या का आरोप, मुंबई में रहता है पति

सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंदनपुर, देवरांव गांव में सुबह 8 बजे हुई। मृतका की पहचान नीलम (20) के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग दो साल पहले राजा नामक व्यक्ति से हुई थी। नीलम की कोई संतान नहीं थी। मृतका की सास शीतला निषाद ने बताया कि उनका छोटा बेटा राजा (नीलम का पति) मानसिक रूप से अस्वस्थ है और मुंबई में रहता है। परिजनों का आरोप है कि नीलम को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया। उनके अनुसार, नीलम के देवर राजा निषाद (18), पुत्र सीताराम निषाद, ने उसे डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजा निषाद मानसिक रूप से विक्षिप्त है और सुबह से ही परेशान था, जिसने अचानक बिना किसी बात के डंडा उठाकर नीलम पर हमला कर दिया। घटना के बाद नीलम को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। नीलम का मायका जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के मेड़ा गांव में है। चांदा के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें