फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर में कलयुगी मां ने कर दी हद : रात में बेटी को दिया जन्म, सुबह मारकर झोले में रखा, नहर में फेकने जा रही थी

कलयुगी मां ने रात में बेटी को जन्म दिया। सुबह मारकर उसे झोले में भरकर नहर पर लेकर आई। फेंकते समय उसे लोगों ने देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस नवजात को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित नहर की है। जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले के बॉर्डर पर सुल्तानपुर के कूरेभार थाना अंतर्गत जमोली गांव की निवासी शहनाज ने सोमवार की रात बच्ची को जन्म दिया और आज सुबह करीब 9 बजे वो घर पर किसी को बिना बताए झोले में नवजात बेटी को रखकर ऑटो से लगभग नौ किमी दूर अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर बाबूगंज नहर के पास उतरी। जब ऑटो चालक गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया तब उसने मौका देखा और झोला नहर में फेकने की कोशिश की। लोग महिला को संदिग्ध मानकर उसकी गतिविधि पर नजर रखे थे। जैसे ही उसने झोला फेंकना चाहा लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और द्वारिकागंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज व अन्य दरोगा सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल महिला के हाथ से झोला लिया। उसमें नवजात को देखकर वे सभी हतप्रभ रह गए। आननफानन में पुलिसकर्मी महिला और नवजात को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें