फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

सुबह से निकली धूप के बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए जिलेवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आंधी, धूल भरे गुबार और बारिश ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर धूल के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तेज बारिश से शहर के कई निचले इलाकों, बाजारों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम के चलते बाजारों में भी कुछ समय के लिए सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें