फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएचसी कादीपुर में संविदा डॉक्टर ने फार्मासिस्ट को पीटा, सीसीटीवी फुटेज वायरल

सुल्तानपुर कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित वार्ड में एक संविदा चिकित्सक द्वारा फार्मासिस्ट की पिटाई का सीसीटीवी सामने आया है। मरीज को बाहर से दवा लिखने की बात को ये सभी कुछ हुआ है। घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है। जहां पुलिस पर दबाव बनाकर सुलह कराने का आरोप है। सीएचसी पर ड्यूटी दे रहे डॉक्टर दीपांकर विश्वास वर्तमान में धनपतगंज सीएचसी में तैनात हैं। जिनका शनिवार को फार्मासिस्ट अवधेश कुमार मौर्या से विवाद हुआ था। जिसमें डॉक्टर फार्मासिस्ट को धक्का देकर गिरा रहे और उनकी पिटाई कर रहे। इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह सभी कुछ वार्ड में मरीज और तीमारदारों के सामने हुआ है। फार्मासिस्ट अवधेश कुमार मौर्या ने बताया कि संविदा पर तैनात डॉक्टर दीपांकर विश्वास ने हाथापाई किया। इंजेक्शन बाहर का लिखे थे, जिस मरीज को लिखे थे उसने पूछा ये इंजेक्शन अंदर नहीं आता क्या। वार्ड ब्वाय हमारा बोला आता है। उसने कहा फिर क्यों लिखा गया हमने उस पर कहा जाकर डॉक्टर से बात कर लीजिये। डॉक्टर ऊपर वार्ड में आए और उनको लगा फार्मासिस्ट मरीजों को भड़का रहा है इसके बाद मुझे गाली देकर मारना शुरू कर दिए। उनकी नियुक्ति धनपतगंज में है वो कैसे यहां ड्यूटी कर रहे मुझे नहीं पता। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसआर यादव ने बताया हम ड्यूटी पर मौजूद थे। जहां फार्मासिस्ट और डॉक्टर में पहले किसी बात को लेकर पहले से मसला था उसी को लेकर गाली गलौज और हाथापाई हुई। इसके बाद दोनों लोग कोतवाली गए थे जहां शायद समझौता कर लिए हैं। इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत भूषण ने बताया मामला संज्ञान में है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें