फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार, बलरामऊ गांव के पास पकड़े गए बदमाश

बलरामऊ गांव के पास रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनके पास से दो असलहे, चार कारतूस व एक कार मिली है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश किसी की हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। गोसाईगंज थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह बलरामऊ गांव के पास घेराबंदी की। इसी बीच सैफुल्लागंज की तरफ से एक कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो उस पर बैठे एक बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश शक्ति सिंह व देव दत्त सिंह उर्फ बाबा निवासीगण जासापारा गोसाईगंज के पैर में गोली लग गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि घायल बदमाशों को सीएचसी जयसिंहपुर से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। दोनों बदमाशों पर लगभग आधा दर्शन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें