फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में एसडीएम ऑफिस का किया घेराव

संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में एसडीएम ऑफिस का घेरावकर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम को संबोधित मांग पत्र एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी को सौंपा। किसानों का कहना है कि जनपद में स्थानीय समस्याओं को लेकर कई बार मांग पत्र दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई निस्तारण नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कचनांवा, निगोलिया, त्रिलोकपुर, ब्लॉक दुबेपुर और ब्लॉक कुड़वार के गांव छुट्टा जानवरों की समस्या से ग्रसित हैं। उन्होंने मांग की कि किसानों को इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए। किसानों ने जनपद में नहरों के माइनरों के टेल तक पानी न पहुंचने की समस्या भी उठाई। इससे किसान अपनी धान की फसलों की रोपाई और सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि माइनरों के टेल तक पानी पहुंचाया जाए। मांगपत्र में ग्राम सभा रतनपुर की निवासिनी गायत्री देवी के लिए पट्टा दिए जाने की मांग भी शामिल है। गायत्री देवी लगभग 25-30 वर्षों से ग्राम सभा की भूमि पर छप्पर का घर बनाकर रह रही हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा आश्वासन देने के बावजूद अभी तक उन्हें पट्टा नहीं मिला है। इसके अलावा, ग्राम समाज डोमनपुर के निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम सभा कोटवा में ग्राम समाज के खाते में दर्ज भूमि को सुरक्षित करने और कांती देवी को उनके पट्टे की पूरी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग भी की गई। नकराही में दलित बस्ती में रास्ते की समस्या भी उठाई गई। रामविलाल के घर से राकेश कनौजिया के घर तक आने-जाने के रास्ते में मुशीर अहमद द्वारा अवरोध पैदा करने और बरसात में कच्चे रास्ते पर पानी भरने से आवागमन में होने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुए रास्ते को खुलवाने और पक्का बनवाने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें