फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कई धमाके, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत से पाया काबू

सुल्तानपुर शहर के वार्ड नंबर-11 स्थित प्यारपट्टी रोड पर रविवार रात सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि गोदाम से लगातार तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी की और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग और धुएं के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में लाखों का कबाड़ जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। स्थानीय लोगों के बीच आबादी वाले क्षेत्र में कबाड़ गोदाम होने और वहां पानी की उचित व्यवस्था न होने को लेकर भी चर्चा हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि छह फायर टेंडर लगाकर आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें