फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झाड़ियों में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका जयसिंहपुर के बहरी गांव की घटना

जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। बहरी गांव में बिरसिंहपुर- हालापुर संपर्क मार्ग के किनारे झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवती (26) का शव पड़ा मिला। मृतका के गले में फंदा मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती ने काले रंग का सूट पहना था। दोनों हाथों में मेंहदी लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें