फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अखिलेश-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर हंगामा, पुतला दहन रोका

प्रधानमंत्री आवास के सामने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर शाम सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता गेट के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुतला दहन का प्रयास किया गया, जिसे क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विफल कर दिया। कलेक्ट्रेट गेट से विकास भवन गेट तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की व छीना-झपटी होती रही। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें