कथा में पहुंचे तुलसी पीठाधीश्वर के शिष्य व बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब गुरु रामभद्राचार्य के संरक्षण में भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। जातियों के अभिमान को छोड़कर हम सबको एक होना पड़ेगा। नारा लगवाया कि छुआछूत की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई भाई। अंग्रेजी विद्यालयों को बंद कर संस्कृत विद्यालयों में बदलना होगा। मंदिरों के साथ विद्यालयों को जोड़ना पड़ेगा। अयोध्या के चर्चित महंत राजूदास ने इस अवसर पर कहा कि गुरुदेव रामभद्राचार्य हम सबके आदर्श हैं, वे सनातन का झंडा बुलंद करने वालों के संरक्षक हैं। उनकी इच्छा है कि पाक अधिकृत कश्मीर शीघ्र ही भारत में शामिल हो।