फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: विपक्षियों ने घर में घुसकर महिला पर किया हमला, तोड़फोड़, 10 लाख की रंगदारी मांगी

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सोमवार सुबह रंजिश में विपक्षियों ने एक महिला के घर पर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षियों ने उसे घर छोड़ने या फिर उसके एवज में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर उन्हें मारापीटा व उनके घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरिहरपुर गांव की मनोरमा सिंह के पति रामाज्ञा सिंह का स्वर्गवास हो चुका है। मनोरमा का आरोप है कि उनके घर पर कब्जा करने की नीयत से सोमवार सुबह लगभग 10 बजे विपक्षी त्रिलोकी सिंह, उनके भाई अशोक सिंह, परिक्षित सिंह उनके घर पहुंचे। विपक्षियों ने मनोरमा से कहा कि घर छोड़ दो नहीं तो इसकी एवज में 10 लाख रुपये दे दो। इसका विरोध करने पर विपक्षी जबरन उनके घर में घुस गए। आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। विपक्षियों के साथ उनके घर की महिलाओं ने भी ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। त्रिलोकी सिंह ने उन्हें मारापीटा। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर विपक्षी धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि परिक्षित हिस्ट्रीशीटर है। मनोरमा सिंह की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली में त्रिलोकी सिंह, परिक्षित सिंह, अशोक सिंह, अंकेश सिंह व उनके घर की महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें