फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: सड़क निर्माण में लगी रिसाइक्लिंग मशीन और ट्रैक्टर को फूंकने की कोशिश

सुल्तानपुर के करौंदीकला थाना क्षेत्र के नारायणपुर नागनाथपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी सड़क निर्माण के लिए आई रिसाइक्लिंग मशीन और ट्रैक्टर को सोमवार रात फूंकने की कोशिश की गई। हो हल्ला होने पर गाड़ियों में आग लगाने वाले मौके से भाग निकले। सड़क निर्माण करा रही कंपनी और ठेकेदार के बीच विवाद को लेकर घटना कारित किए जाने की बात सामने आ रही है। करौंदीकला के गंगापुर तिराहे से अमनाईकपुर तिराहे तक सड़क निर्माण के लिए बालाजी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड बहादुरगढ़, दिल्ली से तीन गाड़ियां रिसाइक्लिंग मशीन, ट्रैक्टर और टैंकर आया है। मंगलवार देर शाम नरायनपुर नागनाथपुर गांव में सड़क किनारे तीनों गाड़ियां खड़ी थी। रात में करीब 1:30 बजे अज्ञात लोगों ने रिसाइक्लिंग मशीन और ट्रैक्टर में आग लगा दी। गाड़ियों की रखवाली कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो आग लगाने वाले भाग निकले। गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर आग बुझाई। आग से मशीन के कई वायर और ट्रैक्टर का बाई तरफ का बड़ा टायर जल गया। सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि दो दिन पहले बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अफसर व ठेकेदार के बीच फोन पर भुगतान को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी के बाद ये घटना हो गई। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें